लंदन। पॉप गायिका लेडी गागा किशोरावस्था से ही बहुत शर्मीली थीं इस वजह से उन्हें हमेशा अपनी मां के सहयोग की जरूरत प़डती थी। उनके पूर्व प्रबंधक बॉब लियोन कहते हैं कि गागा हमेशा संगीत और गायकी की दुनिया में छा जाने का सपना देखा करती थी। वेबसाइट "कांटेक्ट म्युजिक डॉट कॉम" के मुताबिक लियोन कहते हैं कि वह बहुत शर्मीली थीं और जैसी अब हैं इससे बिल्कुल भिन्न थीं। वैसे वह हमेशा ब़डे सपने देखा करती थीं। लियोन ने बताया कि जब कभी कोई उनसे उनके लक्ष्य के विषय में पूछता था तो वह कहती थीं कि वह दुनिया में छा जाना चाहती हैं।
भारत समाचार
दुनिया पर छा जाना चाहती थीं गागा





















