कोलंबो, 10 सितंबर। भारत को एक और करारा झटका लगा जब ग्रोइन की चोट के कारण बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट सीरीज में अपना पहला मैच खेलने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बीसीसीआई सचिव एन श्रीनिवासन ने बताया कि "गंभीर के ग्रोइन की मांसपेशी में खिचाव आ गया है और उन्हें 10 दिन के आराम की सलाह दी गई है।" उन्होंने कहा कि वह भारत लौटेंगे। राष्ट्रीय चयन समिति उनके विकल्प की जल्दी ही घोषणा करेंगी। गंभीर के वापसी के बाद भारत को अब दोनों नियमित सलामी बल्लेबाजों के बिना खेलना होगा। वीरेंद्र सहवाग कंघे की चोट के कारण पहले ही बाहर है।