कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गांधी के वेश में अभिनेता की तस्वीर से बवाल

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले में एक स्थानीय कार्यालय में महात्मा गांधी के वेश में लगी फिल्म "लगे रहो मुन्नाभाई" के अभिनेता दिलीप प्रभावलकर की तस्वीर पर विवाद पैदा हो गया है। विपक्ष चाहता है कि राष्ट्रपिता के इस कथित अपमान के लिए माफी मांगी जाए।
वारंगल जिला परिषद कार्यालय में लगी इस तस्वीर में महात्मा गांधी को चरखे के साथ दिखाया गया है। बुधवार को एक बैठक के दौरान विपक्षी दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता नागरलु वेंकटेश्वरू ने इस गलती की ओर लोगों का ध्यान खींचा। वेंकटेश्वरू का कहना था कि तस्वीर में जो व्यक्ति हैं वह महत्मा गांधी नहीं बल्कि हिंदी फिल्म "लगे रहो मुन्नाभाई" में उनकी भूमिका निभाने वाले दिलीप प्रभावलकर हैं।
मराठी अभिनेता प्रभावलकर ने इस फिल्म के मराठी संस्करण "शंकरदादा जिंदाबाद" में भी यह भूमिका निभाई थी। वेंकटेश्वरू ने मांग की है कि यह राष्ट्रपिता का अपमान है और जो व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि इस ब़डी सी तस्वीर को मुख्यमंत्री के. रोसैया और जिला परिषद के अध्यक्ष लकावथ धनवंती की तस्वीरों के साथ लगाया गया है। वैसे धनवंती का दावा है कि यह तस्वीर महात्मा गांधी की ही है और इसके अलग दिखने की वजह यह है कि इसे ब़डा करने के बाद फ्रेम में लगाया गया है। उनके स्पष्टीकरण से विपक्ष सहमत नहीं है और जिम्मेदार व्यक्तियों के प्रति कार्रवाई चाहता है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें