कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सबसे प्रभावशाली बने कैमरन

लंदन। "अवतार" के निर्देशक जेम्स कैमरन को फिल्मी दुनिया का "सबसे प्रभावशाली पुरूष" चुना गया है। उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन को पछ़ाडकर यह स्थान हासिल किया है।

"गार्जियन" समाचार पत्र के "फिल्म एंड म्यूजिक" परिशिष्ट में प्रकाशित फिल्मी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ हस्तियों की सूची में कनाडाई निर्देशक कैमरन ने स्पीलबर्ग, लियोनार्दो डीकैप्रियो और नोलन को पीछे छो़डते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। गौरतलब है कि कैमरन की दो फिल्में बेहद सफल रही हैं। उनकी फिल्म "टाइटैनिक" ने दुनियाभर में 1.8 अरब डॉलर का व्यवसाय किया था तो "अवतार" ने 2.7 अरब डॉलर का व्यवसाय किया है। सूची की 10 शीर्ष हस्तियों में ब्रैड पिट, क्विंटिन टारांटिनो और जॉर्ज क्लूनी शामिल हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें