कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची

कोलंबो, 10 सितंबर। त्रिकोणीय सीरीज के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई में भारतीय टीम बुघवार को कोलंबो में पहुंच गई है। इससे पूर्व जेट एयरवेज की उडान रद्द होने के बाद भारतीय खिलाडियों को कोलंबो भेजने के एयर इंडिया में अहम भूमिका निभाई। 15 सदस्यीय भारतीय टीम को बंगलूर से जेट एयरवेज के विमान से जाना था, लेकिन पायलटों की हडताल के चलते उडान रद्द कर दी गई थी। इसके बाद भारतीय खिलाडियों की सहायता के लिए एयर इंडिया आगे आई और भारतीय टीम को एक विशेष विमान से कोलंबो के लिए रवाना किया। एयर इंडिया ने एक विशेष विमान चेन्नई भेजा जहा से कप्तान एमएस धोनी , युवराज सिंह हरभजन सिंह और आरपी सिंह को लेकर बंगलूर पहुंचा वहां से टीम इंडिया कोलंबो के लिए रवाना हो गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें