भुवनेश्वर, 10 सितंबर। उडीसा में गुरूवार सुबह नक्सलियों ने विस्फोट कर एक पुलिस चौकी और कुछ खास भवनों को उडा दिया। पुलिस के मुताबिक सुंदरगढ जिले के कट्टा गांव में गुरूवार तडके नक्सलियों ने एक पुलिस चौकी और कई भवनों को उडा दिया। नक्सलियों ने यह कदम हाल ही कुछ ग्रामीणों की गिरफ्तारी के विरोध में उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डीके पटनायक ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस चौकी के अलावा कुछ सामुदायिक भवनों को उडा दिया, मगर इन विस्फोटों में किसी के हताहत होने की अभी खबर नहीं मिली है।