भोपाल। भोपाल न्यायालय परिसर में बने हवालात से 11 कैदियों के फरार होने के मामले में मध्य प्रदेश के गृह मत्री उमाशंकर गुप्ता ने उपनिरीक्षक को निलम्बित कर दिया है वहीं उन्होंने हवालात की व्यवस्था में सुधार लाने का ऎलान किया है।
भोपाल के जिला न्यायालय में बने हवालात से मंगलवार को 11 कैदी फरार हुए थे जिनमें से अब तक तीन कैदी पक़डे जा चुके है। कैदियो के फरार होने की घटना के बाद बुधवार को प्रदेश के गृह मंत्री गुप्ता ने हवालात का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने हवालात प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक को निलम्बित करने का निर्णय लिया। गुप्ता ने कहा कि हवालात में जो कमियां हैं उन्हें दुरूस्त किया जाएगा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि इस तरह की घटना की पुरावृत्ति न हो।





















