भारत समाचार
दिल्ली : करंट की अफवाह से भगदड, 5 छात्राओं की मौत

इससे पांच छात्राओं की कुचल कर मौत हो गई और कम से कम तीस घायल हो गईं। इनमें से आठ की हालत गंभीर है, जिनमें से चार को आईसीयू में रखा गया है। हादसे के बाद घायलों को नजदीक के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं 7वी, 8वीं, 9वीं और 11-12वीं कक्षा की बताई गई हैं। स्कूल पर पथराव, सुरक्षा बल तैनात हादसे की खबर के बाद स्कूल पहुंचे गुस्साए अभिभावकों और आसपास के अन्य लोगों ने स्कूल में पथराव शुरू कर दिया। इस बीच, सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को स्कूल से बाहर खदेडा। इसके बाद भीड ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया, स्कूल के आसपास जाम लगा दिया और कई वाहनों में तोडफोेड कर दी। अधिकारियों ने हालत से निपटने के लिए स्कूल में सुरक्षा बल तैनात कर दिया। जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह सात बजे स्कूल लगते ही बारिश की वजह से स्कूल के निचले फ्लोर में पानी भर गया। पानी में करंट फैलने की अफवाह के बाद स्कूल के टीचर ने छात्राओं से जल्द फ्लोर खाली करने और ऊपर चले जाने को कहा। इसके बाद छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई।
मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री घायलों से मिले हादसे की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और शिक्षा मंत्री जीटीबी एस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं तथा डाक्टरों से मिलकर उनकी हालत के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन को घायलों को सरकारी खर्चे पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। इस बीच, पूर्वी दिल्ली डिप्टी कमिश्नर, खजूरीखास स्कूल पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। मृतक परिजनों को 1-1 लाख व घायलों को 50-50 हजार मुआवजे की घोषणा मुख्यमंत्री ने घायलों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 1-1 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए मुआवजा देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि यह ऎसा हादसा है जिसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सकता। मगर उन्होंने स्कूल प्रशासन की गलती मानने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने घटना की पूर्वी दिल्ली की उप कमिश्नर से जांच कराने की घोषणा की और कहा कि जांच के नतीजों में यदि कोई दोषी पाया गया तो सख्ती कार्रवाई की जाएगी। इस बीच दिल्ली शिक्षा विभाग ने खजूरी खास स्थित इस सर्वोदय सीनियर स्कूल में चार दिन के अवकाश की घोषणा कर दी।




















