भारत समाचार
राजधानी में बारिश ने किया ट्रैफिक जाम

मौसम विभाग के मुताबिक बुघवार रात 8 बजकर 30 मिनट से अब तक 93.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट हुई और न्यूनतम ताममान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारी बारिश के कारण मयूर विहार, वसंत विहार, मुनिरका, घौला कुआं, प्रगती मैदान, मूलचंद,लाजपत नगर, लक्ष्मी नगर, इण्डिया गेट और निजामुदिन इलाके में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई तथा सडकों पर गाडियों की लंबी कतार देखी गई।
मूलचंद के अंडर पास में जलाभाव के कारण दोनों तरफ जाम लग गया है। बारिश के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक लाइट के काम नही करने के कारण यातायात व्यवस्था और बदतर हो गई। बारिश के चलते बच्चों और कर्मचारियों को स्कूल तथा कार्यालय पहुंचने में देरी हुई। इस मानसून में दिल्ली में अभी तक कल 538.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।




















