मुंबई। इंफोसिस टेक्नोलाजीज लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2009-10 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर में 1582 करोड रूपए का शुद्ध लाभ प्रदर्शित किया है। देश की दूसरी सबसे बडी कंपनी इंफोसिस टेक्नोलाजीज का शुद्ध मुनाका 3.6 प्रतिशत कम हो गया है। पिछले साल 31 दिसंबर का समाप्त हुई तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आमदनी 1 प्रतिशत घटकर 5,741 करोड रूपए रह गई। हालांकि अनुक्रमिक आधार पर कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एस गोपाल कृष्णन ने कहा कि ऎसा लगता है कि वैश्चिक आर्थिक मंदी से उबरने में अमेरीका और वित्तीय सेवाओं की प्रमुख भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 के दौरान सूचना प्रौद्योगिकी आईटी बजट में कोई खास बढोत्तरी नहीं होने के आसार के बावजूद दूसरे देशों आउटसोर्सिग में बढोत्तरी की उम्मीद है।