कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बाढ पीडितों के लिए मायावती ने केन्द्र से सहायता मांगी

लखनऊ। यूपी की मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को पश्चिमी यूपी के बाढ पीडित इलाको का दौरा किया। मायावती ने केन्द्र सरकार से बाढ पीडितों के लिए दो हजार करोड रूपए की सहायता मांगी। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि केन्द्र अगर बाढ पीडितों के लिए सहायता राशि देने में आनाकानी करता है तो वह अपने संसाधनों से बाढ पीडित की सहायता करेगी। मायावती ने प्रधानीमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि अतिवृष्टि से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपद में गइ महीने से बाढ की गंभीर स्थिति पैदा हुई है पिछले कुछ दिनों में कालागढ डैम, गिरजापुरी शारदा, गोपिया, हथनी कुण्ड, बिजनौर, दूनी तथा बनबसा बैराजों से अधिक मात्रा में पानी छोडे जाने से पश्चिमी यूपी के ई जनपद प्रभावित हो गए है और कई स्थानों पर सडकों पर पानी भरने से यातायात जाम हो गए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें