कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत की अगुवाई करेगी पुजारी व रानी

नई दिल्ली, 11 सितंबर। मलेशिया के पेनांग में 18 से 23 अक्टूबर तक चलने वाली राष्ट्रमंडल सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शीर्ष महिला भारोत्तोलक शैलजा पुजारी और गीता रानी को चुना गया है।
पुजारी (75 किग्रा) और रानी (प्लस 75 किग्रा) उन सात महिला भारोत्तोलन में शामिल है जिन्हें छह सितंबर को पुणे में हुए चयन ट्रायल के बाद भारतीय महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) द्वारा टूर्नामेंट के लिए चुना गया है। पुजारी और रानी 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की एलीट सूची में शामिल है। ये दोनों पेनांग में स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दोवदार है। आईडब्ल्यूएफ ने राष्ट्रमंडल जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप के लिए भी 15 भारोतोलकों का चयन किया है जो इस मलेशियाई शहर में आयोजित होगी। पश्चिम बंगाल के सुखेन डे (56 किग्री) को भी 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। वह जून से रोमानिया के बुखारेस्ट में हुई विश्व जूनियर चैपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विश्व जूनियर स्तर पर पदक जीतने वाले पहले पुरूष भारोत्तोलक थे।
भारतीय भारोतोलक महासंघ के महासचिव बीआर गुलाटी ने कहा कि हमने सीनियर और जूनियर स्तर के लिए 15-15 भारोतोलकों के नाम मंजरी के लिए खेल मंत्रालय में भेज दिए है। हमें इस टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। भारत ने 2005 में मेलबर्न में राष्ट्रमंडल चैपियनशिप में भाग लिया था और इसमें देश ने काफी पदक अपने नाम किए थे। पुजारी को 75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदम मिला था और उन्हें चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ महिला भारोतोलक चुना गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें