कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 3 की हत्या की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान) मुकेश कुमार ने फोन पर बताया, ""रविवार रात में नक्सलियों का एक समूह झारग्राम उप प्रखंड के गनकक्टा गांव पहुंचा और संध्यारानी महतो, रशबिहारी महतो और औहेद अली को उनके घर से बाहर ले गए।

तीनों का शव सोमवार को बरामद किया गया।"" उन्होंने कहा, ""राशबिहारी माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का समर्थक था जबकि औहेद सरकारी कर्मचारी था।"" कुमार ने कहा, ""प्रारंभिक जांच में पता चला है कि संध्यारानी का बेटा सीआरपीएफ में तैनात है और लालगढ़ और उससे सटे इलाके में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शामिल है। इसीलिए नक्सलियों ने महिला की हत्या कर दी।"" उन्होंने बताया, ""औहेद का भाई भी राज्य पुलिस में उप निरीक्षक है और हाव़डा जिले में तैनात है। इसीलिए नक्सलियों ने उसकी हत्या कर दी।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें