कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरीका में चिदंबरम ने भारत की चिंता जताई

नई दिल्ली, 12 सितंबर। भारतीय गृह मंत्री पी चिदंबरम चार दिवसीय यात्रा पर अमेरिका आए हुए हैं। चिदंबरम ने जमीनी हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि भारत में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा, मैं संसद और मुख्यमंत्रियों की बैठक में पहले ही कह चुका हूं कि पाकिस्तान में छिपे आतंकी समूहों की ओर से सुरक्षा संबंघी खतरा खत्म नहीं हुआ है। चूंकि खतरा कम नहीं हुआ है इसलिए हम पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के मामले बढे हैं। चिदंबरम ने कहा, हमने मानवीय खुफिया सूचनाओं और तकनीकी सूचनाओं के आघार पर यह आकलन किया है। एक माह में घुसपैठ के करीब 50 से 60 मामलेे हो रहे हैं। जिन लोगों को हमने पकडा है उनकी संख्या भी कम नहीं है। इसलिए हमारा आकलन है कि मई 2000 के बाद से घुसपैठ के स्तर में काफी वृद्धि हुई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें