लॉस एंजेलिस। दिवंगत किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के भाई दिसंबर में प्रसारित होने जा रहे एक नए टीवी रियलिटी शो में दिखाई देंगे। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मनोरंजन समाचार वेबसाइट ई ऑनलाइन के अनुसार शो में जैकी, टीटो, जर्मेन, मारलोन और रैंडी जैक्सन नजर आएंगे। "ए एंड ई" चैनल पर इस शो का प्रसारण होगा। भाई-बहनों और उनके परिवारों पर आधारित यह शो वास्तव में एक साल पहले ही शुरू होने वाला था लेकिन जैक्सन भाईयों के प्रस्तावित संगीत समारोह के लिए माइकल जैक्सन के मना कर देने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि माइकल की जून में मृत्यु होने के बाद इस शो में दोबारा रूचि ली गई। शो में माइकल के निधन के बाद उनके परिवार की प्रतिक्रियाओं को भी शामिल किया गया हैं।