भारत समाचार
छात्रों की गुन्डागर्दी से मची भगदड

इस भगदड में मारी गई मुमताज की सहपाठी ने बताया कि वह दोनों एक साथ स्कूल गई थी। उनका अंग्रेजी का पेपर था। वे लोग स्कूल की ऊपरी मंजिल पर थे कि अचानक टीचर ने क्लास में बैठी लडकियों से कहा कि आप लोग नीचे जाओ, आपका पेपर नीचे के रूम में होगा। जब छात्रांए नीचे जाने लगी, तो लडको ने छेडछाड शुरू कर दी और उनके कपडे खींचने लगे। इसी बीच स्कूल के अन्य छात्र भी यहां आ गये और इन्होने भी छात्राओं से बदतमीजी शुरू कर दी। सभी लडकियां बहुत डरी हुई थी और बचाव के लिए चिल्ला रही थीं।




















