नई दिल्ली। हरियाणा के हथिनि कुंड बैराज से सोमवार को 7.44 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी में छो़डे जाने के बाद दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। इस पानी की वजह से यमुना का जलस्तर लगातार बढ रहा है।
सोमवार शाम तक यमुना का जलस्तर 205.83 मीटर तक पहुंच गया था। मंगलवार सुबह 4 बजे यमुना ने 206.03 का आकंडा पार कर लिया। बढते खतरे को देखते हुए यमुना पर पुराने पुल को बंद कर दिया गया है। दिल्ली में बाढ की आशंका के चलते 27 ट्रेंने रद्द कर दी गई है जबकि 58 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
गौरतलब है कि साल 1973 में भी सात लाख क्यूसेक पानी छोडा गया था, तब राजधानी के तटीय इलाके डूब गए थे। इस बार तो सात लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोडा गया है इसलिए ये हफ्ता दिल्ली के लिए बेहद खतरनाक होगा। खतरे को भांपते हुए सरकार ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
भारत समाचार
यमुना में फिर उफान, दिल्ली पर मंडराया बाढ का खतरा





















