मुंबई, 12 सितंबर। कृषि मंत्री शरद पवार की पार्टी राकांपा महाराष्ट्र विघानसभा चुनाव कम सीटों पर लडने को तैयार हो गई है। कांग्रेस से चुनावी तालमेल पर शनिवार को हुई पार्टी की बैठक के बाद पार्टी सूत्रों ने बताया कि राकांपा कांग्रेस के साथ उचित एवं व्यावहारिक तालमेल के पक्ष में है। इस संबंघ में औपचारिक घोषणा रविवार को हो सकती है।