कराची। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अब्दुल रकीब को क्रिकेट टीम का नया प्रबंधक चुना गया है। रकीब को न्यूजीलैड के साथ दुबई और अबू धाबी मे खेले जाने वाले तीन एकदिवसीय मैचों के दौरान टीम की देखरेख रखने की जिम्मेदारी दी गई है। रकीब यावर सईद का स्थान लेंगे, जिन्होंने इस प्रमुख पद से कुछ दिन पहले इस्तीफ दे दिया था। सईद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एजाज बट को पत्र लिखकर कहा था कि वइ इस पद पर नहीं बने रहना चाहते है। इसके बाद पीसीबी ने रकीब को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया। असद मुस्तफा को रकीब का सहयोगी नियुक्त किया गया है। असद पीसीबी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत है। वह शफकत राणा का स्थान लेंगे, जो दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैपियंस ट्राफी के दौरान पाकिस्तानी टीम के सहायक प्रबंधक थे।