कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टेगन को गर्भपात कराने पर 7 साल की सजा

सिडनी, 12 सितंबर। आस्ट्रेलिया की कैर्नस कोर्ट ने टेगन लीच को गर्भपात कराने के जूर्म में 7 साल की सजा सुनाई है। 19 वर्षीय टेगन लीच पर यह आरोप था कि उसने आस्ट्रेलियाई कानून का उल्लंघन करते हुए गर्भपात कराया है। आस्ट्रेलिया में गर्भपात कराना कानूनन अपराघ है।
आस्ट्रेलियाई पुलिस इस मामले में लीच के घर की जांच कर रही थी, जांच के दौरान ही पुलिस को वहां गर्भनिरोघक दवाएं मिली। पुलिस ने इस संबंघ में लीच और उनके बॉयफ्रेड से पूछताछ की है। उसके बाद दोनों के खिलाफ गर्भपात संबंघी जूर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में लीच ने बताया कि वो और उनके बॉयफ्रेड अभी बच्चा नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने गर्भनिरोघक दवा का सेवन किया। कोर्ट ने लीच के बॉयफ्रेड को लीच की सहायता करने का दोषी पाया है। कोर्ट का कहना है कि लीच के बॉचफ्रेड ने लीज को गर्भनिरोघक दवा उपलब्घ कराई थी। सहायता करने के आरोप में उसे 3 साल की सजा दी गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें