कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कैटी-रसेल के लिए नहीं हुई रामबाग पैलेस की बुकिंग

जयपुर। अफवाह थी कि हॉलीवुड के हास्य अभिनेता रसेल ब्रांड अपनी मंगेतर कैटी प्राइस से यहां स्थित रामबाग पैलेस में 23 अक्टूबर को विवाह रचाएंगे लेकिन सूत्रों के मुताबिक अब तक दोनों कलाकारों ने इसके लिए यहां कोई बुकिंग नहीं कराई है।
ताज समूह द्वारा संचालित इस होटल के एक सूत्र ने बताया, ""हम नहीं जानते की यह खबर कहां से आई। जिस दिन इस विवाह का होना बताया जा रहा है उस दिन हमारे पास खाली कमरे उपलब्ध हैं।"" सूत्र ने बताया कि केवल कुछ उदाहरणों को छो़डकर रामबाग पैलेस विवाह पार्टियों का औपचारिक आयोजन नहीं करता है।

होटल में 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक की तारीखों में खाली कमरे उपलब्ध हैं। इसके बाद यहां एक सम्मेलन के आयोजन की बुकिंग कराई गई है। सूत्र ने बताया कि हो सकता कि उनके विवाह की तारीख या विवाह स्थल अलग हो या दोनों अकेले ही विवाह करने की योजना बना रहे हों। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में खबरें थीं कि अमेरिकी पॉप गायिका कैटी और रसेल 23 अक्टूबर से एक सप्ताह तक आयोजित होने वाले समारोह में एक-दूसरे से विवाह करेंगे। नव वर्ष की संध्या पर रसेल ने इसी होटल में कैटी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। यह भी कहा जा रहा है कि रसेल की विवाह के बाद अपनी पत्नी कैटी के साथ मॉरीशस व मालदीव जाने की योजना है। करीब दो दशक तक रामबाग पैलेस कई शाही पीढि़यों का घर रहा है। वर्ष 1835 में इसका निर्माण हुआ और 1925 में इसे एक महल का रूप दे दिया गया और जयपुर के महाराज यहां रहने लगे। वर्ष 1957 तक यह महल जयपुर के शाही परिवार का घर रहा है। महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय ने 1957 में ही इसे होटल में तब्दील कर दिया था लेकिन 1972 में "ताज होटल्स रिसॉट्र्स एंड पैलेसेज" ने इसके अधिकार ले लिए।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें