अमृतसर 11,सितम्बर। अमृतसर के सरहदी गांव में बाघा सीमा के पास अटारी सेक्टर में पाकिस्तान सीमा से भारतीय सीमा क्षेत्र में कल रात 10 बजे के करीब तीन राकेट दागे गये जो घनोवा, मोंदे एवं रतनखुर्द गांव के खेतों पर जाकर गिरे। इससे किसी जानमाल के नुकसान की खबर नही है, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा लोगों को सुरक्षा बरतने की हिदायत दी गई है। बीएसएफ ने भी जवाबी कार्यवाही में मशीनगन से फायरिंग कर करारा जवाब दिया। बीएसएफ ने एक राकेट का खाली खोका बरामद किया है जो कि 107 एम.एम राकेट बम का है जिसकी जांच की जा रही है जिसमें पता चल सके इसमें किसका हाथ है। हांलाकी पाकिस्तान ने मीडियां के जरिये राकेट दागने जैसी घटनाओं से इनकार किया है। अमृतसर में राकेट हमले की पिछले 2 माह में यह दूसरी घटना है, पूर्व में 5 जुलाई को भी पाक सीमा की और से सीमावर्ती गांव घाण्डे में दो राकेट दागे गये थे, जिसमें शक की सुई लशकर की तरफ गई थी।