कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

छत्तीसगढ में 200 नक्सलियों को घेरा, 30 ढेर

रायपुर, 18 सितंबर। छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले में ऑपरेशन ग्रीन हंट के तहत कोबार बटालियन के करीब 600 जवानों ने 150-200 नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है। इस दौरान 30 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिली है। 6 नक्सलियौं के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड में सीआरपीएफ का एक असिस्टेंट कमांडर भी शहीद हो गया और कुछ जवान घायल हो गए। उन्हें रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच चुके हैं। कोबरा जवानों की नक्सलियों पर यह कार्रवाई एक बडी कामयाबी मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने भी नक्सलियों को देश की बडी समस्या बताई थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें