मुम्बई। चर्चित फिल्म "स्लमडाग मिलिनेयर" में अपनी कोरियोग्राफी का हुनर दिखा चुके प्रख्यात कोरियोग्राफर लांगजाइनस फर्नाडिज का कहना है कि ऎश्वर्या राय का नृत्य दिल को छू लेने वाला होता है। संजय लीला भंसाली की फिल्म "गुजारिश" के चर्चित गाने "उ़डी उ़डी" की कोरियोग्राफी लांगजाइनस ने ही की है।
लांगजाइनस ने साक्षात्कार के दौरान आईएएनएस को बताया, ""ऎसा बहुत कम देखने को मिलता है। हमने ऎश्वर्या को ऎसा नृत्य करते हुए कभी नहीं देखा है। पहले की तुलना में इस बार उन्होंने ज्यादा शानदार तरीके से नृत्य किया है। वह एक शानदार नृत्यांगना हैं और उनका नृत्य दिल को छू लेने वाला होता है।"" फिल्म गुजारिश के नृत्य निर्देशक लांगजाइनस ने कहा, ""संजय इस गाने को काफी अलग तरीके से और शानदार ढंग से फिल्माना चाहते थे। मैंने उनसे कहा कि हम यदि इसमें थो़डा सा स्पेनिश स्टाइल का प्रयोग करेंगे तो यह अच्छा रहेगा। उन्हें मेरा विचार पंसद आया और हमने इस गाने को काफी शानदार तरीके से फिल्माया।"" उल्लेखनीय है कि लांगजाइनस फिल्म "जाने तू या जाने ना" के चर्चित गाने "पप्पू कांट डांस साला..." के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार पा चुके हैं।
भारत समाचार
शानदार नृत्य करती हैं ऎश्वर्या : स्लमडाग कोरियोग्राफर





















