कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आशीष नेहरा के वनडे में 100 विकेट पूरे

कोलंबो, 12 सितंबर। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेली गए भारत-न्यूजीलैड के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने ब्रैडन मैक्कुलम का आउट करके वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे किए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के 95वें और भारत के 13वें गेंदबाज है।
लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले नेहरा ने जहीर खान की अनुपस्थिति में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और अपने पहले दो ओवर में दो विकेट लेकर यह उपलब्घि हासिल की। यह उनका 77वां वनडे मैच है उन्होंने 29.70 की औसत से विकेट लिए है। नेहरा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विश्व कप 2003 में इंग्लैड के खिलाफ किया था। नेहरा ने श्रीलंकाई घरती पर अक्सर अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने अभी तक सर्वाघिक 27 विकेट भी श्रीलंकाई सरजमीं पर ही लिए है। इसके अलावा उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 17 और भारतीय घरती पर 16 विकेट हासिल किए है। नेहरा ने श्रीलंका के खिलाफ अभी तक 21 विकेट लिए है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें