कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कई घरों को रोशन करेंगे शाहरूख

मुंबई, 14 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान कई घरों को रोशन करने जा रहे है। खबर है कि शाहरूख ने सौर ऊर्जा शक्ति परियोजना को वित्तीय मदद दी है। इससे सूर्यास्त के बाद भी गांव रोशनी से जगमगा सकेंगे। शाहरूख ने उडीसा के केद्रपाडा जिले के बान्हीपाल गांव को मदद दी। शाहरूख की मदद वाली इस सौर ऊर्जा शक्ति परियोजना में बान्हीपाल गांव के अलावा छह अन्य गांवों में रोशनी फैलेगी। ये गांव है, केंद्रपाडा जिलेे के अहिराजपुर, ओकिलापाला, पालाछुआ, रंगानी, देनलासाही और गुप्ती। बान्हीपाल गांव की लक्ष्मी मंडल कहती है कि हमारे गांव में बिजली नही है और हमें इस बात की भी कोई आशा नही है कि निकट भविष्य में सरकार द्वारा बिजली उपलब्घ कराई जाएगी। इसलिए बिजली की लालटेन हमारे लिए उपयोगी होगी। यद्यपि पहले हम मिट्टी के तेल से जलने वाली लालटेनों का उपयोग करते थे लेकिन हमारे गांव के बंगाल की खाडी से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर होने की वजह से तेज हवाएं ऎसी लालटेन को जलने नही देती। यह परियोजना एनडीटीवी के "लाइटिंग बिलियन लाइव्स" प्रयास का हिस्सा है। इस परियोजना को "द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट (टीईआरआई)" का तकनीकी सहयोग प्राप्त है। प्रत्येक गांव को 50 सौर लालटेने दी गई है। इन लालटेनो को हर सुबह सोलर पैनल्स की मदद से चार्ज किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें