कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओमैक्स की सहयोगी कंपनी गर्व बिल्डटेक बनाएंगी लखनऊ में टाउनशिप

मुंबई, 14 सितंबर। रियलटी कंपनी ओमैक्स लिमिटेड की सहयोगी कंपनी गर्व बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को उत्तरप्रदेश की राजघानी लखनऊ में टाउनशिप विकसित करने का ठेका मिला है। इसके लिए कंपनी ने लखनऊ विकास प्राघिकरण के साथ एक करार किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि 2700 एकड जमीन पर बनने वाले इस हाईटेक टाउनशिप परियोजना से तकरीबन 2800 करोड रूपये की आमदनी होने का अनुमान है। इस काम को चरणबद्ध तरीके से पांच से सात साल के भीतर पूरा किया जाएगा। बीएसई सेंसेक्स में आज दोपहर 12.13 बजे कंपनी का शेयर भाव 1.0 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 121.80 रूपये पर है। इससे पहले यह नीचे की ओर 120.15 और ऊपर की ओर 124.10 रूपये पर चला गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें