मुद्रास्फीति की दर अगले वर्ष तक छह प्रतिशत जा सकती है: रिजर्व बैंक
Sep 18, 2009 1:33 AM
नई दिल्ली 18,सितम्बर। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि थोक मूल्य सूचकांक पर आघारित मुद्रास्फीति की दर अगल वर्ष तक छह प्रतिशत पर पहुंच सकती है। हालांकि रिजर्व बैंक ने जुलाई में कहा था कि मार्च 2010 तक यह पांच प्रतिशत पर जा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के.सी.चक्रवर्ती ने आज यहां एक सम्मेलन में कहा कि रिजर्व बैंक कहता है कि मार्च तक मुद्रास्फीति की दर पांच प्रतिशत पर पहुंचनी चाहिए लेकिन अब वह छह प्रतिशत तक जा सकती है। सरकार किसान से जिन मूल्यों पर अजान खरीदती है उन मूल्यों में हो रही वृद्धि से भी मुद्रास्फीति में तेजी आती है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न खरीद की कीमतों में प्रति वर्ष 10 प्रतिशत या उससे अघिक की वृद्धि की जाएगी तो यह नहीं कहा जा सकता कि खाद्यान्नों की कीमतें नही बढेगी।