मडगांव (गोवा)। गोवा के मडगांव में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय श्रृंखला के आखिरी मुकाबले के आरंभ होने में देरी है। बारिश की वजह से मैदान गीला है जिस कारण मैच तय समय पर आरंभ नहीं हो सका।
फिलहाल यहां बारिश थमी हुई है। मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड और मैच के अधिकारियों ने सुबह 8.55 बजे मैदान का मुआयना किया जिसके बाद मैच को देर से आरंभ कराने का फैसला हुआ। सुबह 11 बजे फिर से मैदान का निरीक्षण किया जाएगा जिसके बाद मैच के शुरू होने के समय का पता चल पाएगा।
दोनों टीमों के बीच कोçच्चा में होने वाला पहला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। तीन मैचों की श्रृंखला दूसरा एकदिवसीय 20 अक्टूबर को विशाखपट्टनम में हुआ जहां टीम इंडिया के युवा खिलाडियों ने मेहमान टीम को करारी शिकस्त दी। आस्ट्रेलियाई टीम यह मुकाबला पांच विकेट से हार गई थी। इस श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रही आस्ट्रेलियाई टीम को साख बचाने के लिए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले को जीतना ही होगा। मेहमान टीम टेस्ट श्रृंखला पहले ही 0-2 से गवां चुकी है।
भारत समाचार
मडगांव एकदिवसीय के शुरू होने में विलम्ब





















