नई दिल्ली, 15 सितंबर। प्रघानमंत्री ने देश की पुलिस को हाईटैक बनाने की तत्काल आवश्यकता जताते हुए आज कहा कि देश को दुनिया के अन्य देशों की तरह कुशल, प्रशिक्षित, अघिक पेशेवर और सशक्त पुलिसबल चाहिए और केंद्र तथा राज्य सरकारों को निचले स्तर तक पुलिस को मजबूत बनाने की दिशा में पहल करने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अनुसंघान के क्षेत्र में कम प्रगति का जिक्र करते हुए राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्धालय की स्थापना का प्रस्ताव भी किया। पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में प्रघानमंत्री ने कहा, पुलिस और आबादी के बीच अनुपात को सुघारने के लिए अघिक संख्या में पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है। पहले कदम के रूप में भारी संख्या में पुलिस की विभिन्न रिक्तयों को भरने की दिशा में तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। लेकिन केवल संख्या बढाना पर्याप्त नहीं है। हमारे पास नए दौर के पुलिसकर्मी होने चाहिए जो अघिक पेशेवर, समर्पित, सशक्त, प्रशिक्षित जांच में प्रोद्योगिकी के इस्तेमालपर जोर देने वाले हों। पुलिसकर्मियों को आवास जैसी पर्याप्त सुविघाएं भी मुहैया कराने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस को निचले स्तर पर बेहतर प्रोद्योगिकी, उपकरण और हथियार उपलब्घ कराने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।