कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बंद होगा "सच का सामना"

नई दिल्ली, 15 सितंबर। स्टार प्लस पर प्रसारित रियल्टी शो "सच का सामना" बहुत जल्द यानी 18 सितंबर से ऑफ एयर होने वाला है। निर्माताओं ने यह खबर फैलाई कि इसका सीजन टू भी आने वाला है। लेकिन तस्वीर तो कुछ और ही बयां कर रही है। सूत्रों की मानें तो निर्माताओं के पास इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की ही कमी है। इस शो में भाग लेने के लिए लोग नही आ रहे है। इसके अलावा शो को पहले से ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय से नोटिस मिल चुका है।
"सच का सामना" में भारतीय सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ पूछे जाने वाले सवालों पर पहले से ही बहुत बवाल उठ चुका है। इस पर शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने भी शो के दूसरे सीजन को होस्ट करने से इंकार कर दिया है। दरअसल वह भी जानते है कि अब इस शो में हिस्सा लेने के लिए प्रतियोगी बचे नही है।
इस बाबत स्टार प्लस की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनुपमा का कहना है कि हमने इस शो के 50 एपिसोड की प्लान किए थे। इनके खत्म होने पर यह शो ऑफ एयर जा रहा है। अब लोग जो कुछ भी कह रहे है कहने दें। हकीकत क्या है हम जानते है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें