कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शरद ने कहा, राहुल को गंगा में फेंक देना चाहिए

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) अध्यक्ष शरद यादव राहुल गांधी के बिहार में लोकप्रियता के बढ़ते ग्राफ से इस कदर बौखला गए हैं कि उन्होंने राहुल को उठाकर गंगा नदी में फेंक देने तक की बात कह डाली।
फतुआ की एक चुनाव में शरद यादव द्वारा राहुल गांधी और गांधी परिवार पर किए गए इस बेहद निजी हमले को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए मांग की है कि शरद यादव के खिलाफ क़डी कार्रवाई की जाए। जद-यू नेता और राजग संयोजक शरद यादव ने सोमवार को फतुआ में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर तीखे हमले किए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल को गंगा में फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा, मोतीलाल, जवाहरलाल, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी। अब एक नया बबुआ गया है। वह ऎसे करता है (भाषण शुरू करने से पहले आस्तीन चढ़ाने की राहुल शैली की नकल उतारते हुए)। यादव ने कहा, तुमको मालूम क्या हैक् कोई कागज पर लिखकर दे देता है और तुम पढ़ देते हो। तुम्हें तो उठाकर गंगा में फेंक देना चाहिए, लेकिन इस देश के लोग भी अजीब हैं, यह देश बदकिस्मत है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें