नई दिल्ली, 15 सितंबर। यूएस ओपन युगल चैंपियन लिएंडर पेस की रैकिंग में 10वां ग्रैड स्लैम खिबात जीतने के बावजूद कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि सानिया मिर्जा की रैकिंग में सुघार आया है। प्रेस 6710 अंक के साथ आठवें स्थान पर है जबकि चैक गणराज्य के लुकास डुलोही एक पायदान नीचे सावतें स्थान पर खिसक गए है। पेस के पूर्व जोडीदार महेश भूपति छठे स्थान पर है। भूपति के जोडीदार बहामा के मार्क नोएल्स पांचवें स्थान पर बरकार हे। एटीपी एकल रैकिंग में सोमदेव देवबर्मन 29 पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष 150 में पहुंच गए है। वहीं डब्ल्यूटीए सूची में सानिया 11 पायदान ऊपर 63वें स्थान पर पहुंच गई है। यह दोनों अमेरीकी ओपन में दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। युगल वर्ग में सानिया 41वें स्थान पर है।