अहमदाबाद। भारतीय आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि वह अपने पहले टेस्ट शतक के बजाय न्यूजीलैड के खिलाफ पहला टेस्ट क्रिकेट मैच बचाक बहुत खुश है।
हरभजन ने पहली पारी में 69 और दूसरी पारी मे 115 रन बनाए जिसके लिए उन्हें "मैन आफ द मैच" चुना गया। कल हम बहुत मुश्किल स्थिति में थे और ऎसा लगा रहा था कि मैच हमारे हाथ से चला गया। शतक से ज्यादा मैं मेच बचाकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं क्रीज पर उतरा और मैने खुद से सिर्फ इतना कहा कि टिके रहो और गेंद पर ध्यान दो। मैने ऎसा ही किया। उन्होंने कहा कि मैं इसका इतना जश्न नहीं मना सका क्योकि मैं काफी थक गया था। मेरे हाथ थोडे सूजे हुए है क्योकि मैने कभी भी इतने लंबे समय तक बल्लेबाजी नहीं की है।
भारत समाचार
पहले शतक से ज्यादा मैच बचाकर खुश हूं : हरभजन





















