नई दिल्ली, 16 सितंबर। सरकार संकट से जूझ रही एअर इंडिया में शेयर पूंजी निवेश पर विचार कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बुघवार को यहां यह जानकार दी। उन्होंने कहा कि सरकार एअर इंडिया में इç`टी निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। हम जल्द इस मामले को मंत्रिमंडलके समक्ष लेकर जाएंगे। सरकार इसके साथ ही एअर इंडिया के उच्चा लागत कर्ज को कम लागत कर्ज में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। बैंकों के सहयोग से इस कार्य को किया जाएगा। एअर इंडिया पर इस समय 16,000 करोड रूपए का कर्ज है। एयरलाइन कंपनी काफी समय से सरकार से इç`टी निवेश और सस्ते कर्ज के रूप में बेलआएट पैकेज की मांग कर रही है। गत मार्च के अनुसार एअर इंडिया का कुल घाटा 7200 करोड रूपए था। पटेल ने बताया कि विमान ईघन एटीएफ पर बिक्रीकर घटाने के मसले पर गठित मंत्रिस्तरीय समिति जल्द इस मसले पर फैसले के लिए बैठक करेगी। एअरलाइन कंपनियां जेट फ्यूल पर बिक्रिकर को वर्तमान के औसतन 26 प्रतिशत से कम कर चार फीसदी करने की मांग कर रही हैं।