मुंबई, 16 सितंबर। अमरीकी बाजारों में आए उछाल का असर बुधवार को यहां देश के शेयर बाजारों में भी देखने को मिला। अमरीकी शेयर बाजारों से प्रेरित भारतीय शेयर बाजार भी तेजी पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की सेंसेक्स 169 अंक की उछाल के साथ 16619 पर खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की निफ्टी 50 अंक की तेजी लेकर 4900 का स्तर पार कर 4942 पर पहुंच गया। निफ्टी ने यह स्तर 2 जून 2008 के बाद पहली बार यह स्तर तोडा है। मगर शेयर बाजारों में शुरूआती बढत ज्यादा समय नहीं टिक सकी और कुछ समय बाद में उसमें गिरावट शुरू हो गई। 11:00 बजे सेंसेक्स की बढत गिरकर 101 अंक रह गई जबकि निफ्टी की बढत में भी 18 अंक की कमी आ गई। इस समय सेंसेक्स 16556 तथा निफ्टी 4924 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।