भारत समाचार
ऑस्ट्रेलिया की जीत में रिकी पोंटिंग का हाथ

नौवे ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे पोंटिंग मैराथन पारी खेलने के बाद अंतत: 44वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। उन्हें तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की गेेंद पर शाह ने कैच किया। उस समय टीम का स्कोर 261 रन था। कैमरून व्हाइट(24)और मिशेल जॉनसन (16)ने बिना कोई अतिरिक्त जोखिम उठाए टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। जॉनसन ने साइडबॉटम की फुल टॉस गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्का मारकर अपनी टीम को इंग्लैंड पर लगातार पांचवी एकदिवसीय जीत दिला दी। इससे पहले स्थानीय ट्रेंट ब्रिज मैदान पर मेजबान कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान स्ट्रॉस (35)और जो डेनली(45)के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। स्ट्रॉस ने 38 गेदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाएं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रवि बोपारा एक बार फिर असफल रहे और महज 18 रन बनाकर वॉटसन की गेंद पर हॉरित्ज को कैच थमा बैठे।
डेनली 68 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 45 रन बनाने के बाद जॉनसन की गेंद पर हसी के हाथों लपके गए। इन सब के बाद बल्लेबाजी करने उतरे इयोन मार्गन ने घुंआघार अंदाज में खेलते हुए 41 गेदों पर तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 58 रन जोडकर टीम के स्कोर को 270 के पार पहुंचाया। उसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छे हाथ दिखाएं और टीम को 300 के करीब पहुंचा दिया।




















