नई दिल्ली। मुम्बई स्थित आदर्श आवासीय सोसाइटी को लेकर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने शनिवार को इस्तीफे की पेशकश की।
चव्हाण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी और सोनिया के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में इसका ऎलान किया।
उन्होंने कहा, ""मुम्बई आदर्श सोसाइटी को लेकर जो बवाल ख़्ाडा हुआ है उसके बारे में मैंने पूरी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दी। मैंने पूरी सच्चाई उनके सामने रखी है।"" चव्हाण ने कहा, ""हमारी यही भूमिका रही है कि आदर्श सोसाइटी की जमीन महाराष्ट्र सरकार की है। मैंने कल भी यही बात कही थी। इस मामले में जांच हो रही है और जांच में पूरी सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।
मैंने सोनिया जी के समक्ष इस्तीफे की पेशकश की है और अब पार्टी आलाकामान को इस पर निर्णय लेना है।"" कारगिल के शहीदों के लिए बनी इस आवासीय इमारत में चव्हाण की सास और उनके दो अन्य रिश्तेदारों को फ्लैट आवंटित हुए थे। इस वजह से चव्हाण भी आरोपों से घिर गए हैं। इसी के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया था। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को इस विवाद में अपनी भूमिका के बारे में सफाई देने के लिए यहां बुलाया गया था। सूत्रों के मुताबिक चव्हाण से मिलने से पहले सोनिया ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश, अहमद पटेल, पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी और केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ बैठक की। इससे पहले मुम्बई में शुक्रवार को चव्हाण ने आदर्श सोसाइटी में अपने किसी भी रिश्तेदार के शामिल होने से इंकार किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने त्याग पत्र की मांग भी खारिज कर दी थी।
इस पूरे विवाद के तूल पक़डने के बाद कांग्रेस ने चव्हाण से दूरी बना ली। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि रक्षा मंत्री ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच पूरी होने की प्रतीक्षा होनी चाहिए।
भारत समाचार
चव्हाण ने की इस्तीफे की पेशकश





















