भारत समाचार
लडाकू विमान से बम गिरा, बडा हादसा टला

वायुसेना ने बम गिरने के पीछे तकनीकी कारण बताते हुए इसकी कोर्ट आफ इन्क्वायरी के आदेश दिए है। नियमित अभ्यास के दौरान ग्यालिवर पर उडान भरने के बाद वायुसेना का मिराज विमान चांघन फायरिंग रेंज पहुंचा तभी इसका पायलट टारगेट चूक गया जिसमें बस नर्सरी मे आ गिरा। मोहनगढ कस्बे से 11 किमी दूर स्थित इंदिरा गांघी मुख्य नहर की 1405 आरडी की दाहिनी ओर स्थित वन विभाग नर्सरी में गिरा बम फटने के साथ ही तेज घमाका हुआ। नर्सरी से मौजूद चौकीदार राणाराम विश्ोई व गार्ड घन्नाराम डर कर वहां से भाग गए। घमाके की आवाज सुनकर आस पास इलाके में भी दहशत फैल गई। राणाराज व घन्नाराम सुबह वापस नर्सरी लौटे तो देखा कि बम गिरने से जगह लगभग चार फीट गहरा और दस फीट चौडा गड्ढा हो रखा है। कई पेड भी जल कर नष्ट हो गए। मंगलवार सुबह दस बजे गार्ड घन्नाराम ने मोहनगढ थाने में बम गिरने की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा आस पास बिखरे र्छ लोहे के टूकडे व बियरिंगनुमा लोहे के टूकडों को एकत्र किया।
सूचना मिलन पर वायुसेना के अघिकारी भी पहुंचे तथा मौका मुआयना किया और जांच के लिए बम का स्क्रेप साथ ले गए। शाम को जैसलमेर एसपी ने घटनास्थल का जायजा किया।



















