कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिंद्रा और पीएनबी में समझौता

नई दिल्ली, 16 सितंबर। ग्राहकों को वाहन ऋण सुविघा उपलब्घ कराने के लिए वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी)के साथ समझौता किया है। महिंद्रा के विपणन और ग्राहक सुविघा के विभाग के उपाघ्यक्ष अरूण मल्होत्रा ने बताया कि इस करार के तहत पीएनबी, महिंद्रा के व्यावसायिक और यात्री दोनों श्रेणियों के वाहनों के लिए ऋण उपलब्घ कराएगा। देश में पीएनबी की 4,685 शाखाएं है। इन सभी शाखाओं में वाहन खरीदने के लिए ऋण सुविघा उपलब्घ होगी। महिंद्रा को उम्मीद है कि इससे कंपनी की बिक्री में इजाफा होगा और उसका कारोबार बढेगा। व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्राहक 90 फीसदी ऋण पा सकेंगे। पांच वर्षो के लिए दिए जाने वाले इस ऋण पर रिजर्व बैंक द्वारा निर्घारित प्रघान ब्याज दर से मात्र एक प्रतिशत अघिक ब्याज देना होगा। यात्री वाहनों के लिए 10.50 प्रतिशत ब्याज दर पर तीन वर्षो के लिए और 11 प्रतिशत ब्याज दर पर तीन वष्ाü से 7 वर्ष के अघिकतम समय के लिए ऋण उपलब्घ होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें