न्यूयार्क। विवादों में घिरी रहने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री लिंड्से लोहान आने वाले दिनों में एक बार फिर पुनर्वास केंद्र लौटने का मन बना रही हैं।
सूत्रों का कहना है कि कुछ सप्ताह पहले "यूसीएलए इनपेशेंट रिहैब" से छुट्टी पाने वाली लोहान को लगता है कि पुनर्वास केंद्र में लौटकर ही वह शराब पीने की अपनी बुरी आदत से छुटकारा पा सकती हैं। वेबसाइट "पीपुल डॉट कॉम" ने सूत्र के हवाले से लिखा है, ""लोहान ने पुनर्वास केंद्र में अपनी इच्छा से जाने का फैसला किया है। वह खुद को शराब की लत से अलग करने के लिए कुछ भी करना चाहती हैं।""
24 वर्षीया लोहान को शराब पीकर तेज गति से ग़ाडी चलाने के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा काटनी प़डी थी। उसके बाद उन्हें शराब की मात्रा नापने वाली एक ब्रेसलेट पहनने का आदेश दिया गया है। साथ ही साथ लोहान को उन स्थानों पर जाने से मना किया गया है, जहां मुख्य तौर पर शराब बिकती है। जेल से छूटने के बाद लोहान को यूसीएलए पुनर्वास केंद्र में कुछ दिनों तक रहना प़डा था।
भारत समाचार
पुनर्वास केंद्र लौटेंगी लोहान





















