लंदन 17,सितम्बर। दो मैचों का प्रतिबंघ हटने के दो दिन बाद एडुआर्डो डा सिल्वा ने आर्सनल के लिए निर्णायक गोल करके उसे 3-2 से जीत दिलाई जबकि गत चैंपियन बार्सीलोना को इंटर मिलान ने गोलरहित ड्रा पर रोका। पांच बार के चैंपियन लीवरपूल ने पहली बार टूर्नामेंट में उतरे डेबेसेन को 1-0 से हराया। डायनामो कीव, लियोन और सेविले ने भी अपने अपने मैच जीत लिए। डायनामो कीव ने रूसी चैंपियन रूबिन कजान को 3-1 से हराया जबकि लियोन ने फियोरेटिना को 1-0 से शिकस्त दी। सेविले ने रोमांनियाई चैपियन यूनिरिया इरजिसेनी को 2-0 से परास्त किया। नए कोच जिको के मार्गदर्शन में खेल रहे ओलंपियाकोस ने एजेड अल्कमार को 1-0 से मात दी। इससे पहले मंगलवार को खेले गए मैचों में चार पूर्व चैपिंयन टीमों ने जीत के साथ शुरूआत की। नौ बार के विजेता रीयाल मैड्रिड ने एफसी ज्यूरिख को 5-2 से हराया। ग्रुप सी के मैच में सात बार के चैंपियन एसी मिलान ने मार्शेले को 2-1 से पराजित किया। तीन बार की विजेता मैनचेस्टर युनाइटेड ने बेसिक्टास को 1-0 से शिकस्त दी। चेलसी ने एफसी पोर्तो को हराया