भारत समाचार
दिल्ली में फिर धुंध का साया

राष्ट्रीय राजधानी में कल का दिन मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन था। शहर में पारा तेजी से लुढ़ककर 10.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस मौसम में यह पहला मौका था जब शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि शहर का न्यूनतम तापमान कल 10 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।




















