कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उल्फा वार्ता के लिए तैयार: हजारिका

गुवाहाटी। उल्फा के वरिष्ठ नेता चित्रबन हजारिका ने कहा है कि उनका संगठन सरकार से वार्ता के लिए तैयार है क्योंकि वह उग्रवाद के इस विवादास्पद मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहता है। हजारिका को उसके एक साथी के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया था।
दस दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर मुख्य न्यायकि मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाने से पहले हजारिका व शशधर चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, हम वार्ता के लिए तैयार हैं। हम बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं।
हजारिका ने कहा कि उल्फा हमेशा से ही वार्ता के जरिए इस समस्या का शांतिपूर्ण समाधान चाहती है। उल्फा ने इससे पहले वार्ता के लिए कदम उठाए थे, लेकिन वे कारगर नहीं हो सके। हजारिका ने कहा, हालांकि अध्यक्ष अरबिंद रजखोवा इस संबंध में जो भी निर्णय लेंगे सभी नेताओं को मंजूर होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें