कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विटोरी बल्लेबाजी को लेकर चिंतित

जोहांस्बर्ग, 18 सितंबर। दक्षिण अफ्रीका में अगले मंगलवार से शुरू होने वाली आईसीसी 2009 चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड के कसान डेनियल विटोरी के लिए उनकी टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है, जो निरंतर बढिया प्रदर्शन करने में विफल रही है। विटोरी ने आठ देशों के 50 ओवर के टूर्नामेंट से पहले कहा, बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करना चिंता की बात है, लेकिन बल्लेबाजी के आंकडे बढिया हैं। ग्रांट इलियट और मार्टिन गुप्टिल का औरसत करीब 50 है। जैसी राइडर रास टेलर और ब्रेंडन मैक्कुलम का भी बीते समय में अच्छा रिकार्ड रहा है। विटोरी ने कहा, अगर हमारी टीम उलटफेर करने और दूसरी बार यह मिनी विश्वकप जीतने की चाहत रखती है तो शीर्ष क्रम को बढिया साझेदारी बनानी होगी। उन्होंने कहा, जो टीम मजबूत भागीदारियां बनाएगी वही टीम टूर्नामेंट में जीत दर्ज करेगी। हम बीते समय में विशेषकर श्रीलंका में ऎसा नहीं कर पाए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें