कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेंसेक्स 111 अंक, निफ्टी 45 अंक गिरा

मुम्बई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.98 अंक और निफ्टी 45.20 अंक गिरकर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत गिरकर 19,872.15 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,043.82 अंक का उच्चा और 19,822.66 अंक का निम्न स्तर छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.75 प्रतिशत गिरकर 5,982.10 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 6,038.10 अंक का उच्चा और 5,966.75 अंक का निचला स्तर छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 2.41 अंक (-0.03 प्रतिशत) गिरकर 8,289.27 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 56.92 अंक (-0.54 प्रतिशत) गिरकर 10,582.04 अंक पर बंद हुआ। बीएसई पर धातु (-2.22 प्रतिशत), रियल्टी (-1.37 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (1.11 प्रतिशत) और एफएमसीजी (-1.02 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। वहीं पूंजीगत वस्तुएं (0.20 प्रतिशत), हेल्थकेयर (0.16 प्रतिशत) और तेल एवं गैस (0.16 प्रतिशत) तेजी के साथ बंद होने वाले सूचकांक रहे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें