नई दिल्ली, 19 सितंबर। मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की पाकिस्तान पुलिस की पहल का केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, यह अधूरा ही सही, लेकिन अच्छा कदम है। एक अंग्रेजी चैनल को इंटरव्यू के दौरान चिदंबरम ने कहा, मुझे यह जानकारी मीडिया से मिली है, मगर जैसा कि मुझे बताया गया है हाफिज के खिलाफ कार्रवाई की पाकिस्तान ने जो पहल की है, वह मुंबई हमले का मामला नहीं है। फिर भी इस मौके का फायदा उठाकर मुंबई हमले में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ की जानी चाहिए। मुझे पूरी उम्मीद है कि उससे मुंबई हमले के बारे में पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पंजाब सूबे की पुलिस ने फैसलाबाद में गुरूवार को जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद पर धार्मिक उन्माद भडकाने के दो मामलों प्राथमिकी दर्ज की है।