कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेल गांव की खामियां दूर की जा रही हैं: रेड्डी

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की अधूरी तैयारियों को लेकर विभिन्न देशों की आलोचनाओं के सम्बंध में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने कहा कि खेल गांव में कमियों को दूर किया जा रहा है।

रेड्डी ने शनिवार को कहा, ""खेल गांव के आवासों में स्वच्छता को लेकर समस्या है, लेकिन यह कोई ब़डी मुश्किल नहीं है। इस पर काम चल रहा है जल्दी ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।"" उन्होंने कहा, ""मुझे विश्वास है कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बेहद सफल रहेगा और इसके लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं।"" गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों की अधूरी तैयारियों को लेकर कई देश अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। तीन अक्टूबर से आरंभ हो रहे इन खेलों में हजारों एथलीट हिस्सा लेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें