कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोचा नही था वनडे,टेस्ट में एक हजार से अघिक रन बनाऊंगा : गंभीर

मुंबई 19,सितम्बर। वनडे में रनो का अंबार लगाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि पिछले साल का श्रीलंका दौरा उनके उतार-चढाव वाले कैरियर के लिए टर्निग प्वाइंट रहा। गंभीर ने कहा कि मैनें कभी नही सोचा था कि मैं टेस्ट और वनडे दोनों में एक हजार से अघिक रन बनाऊंगा। विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में क्योेकि वर्ष के शुरू में मै टेस्ट टीम में नही था। श्रीलंका का दौरा मेरे कैरियर में काफी बदलाव लाया। उन्होंने कहा कि अच्छे आक्रमण के सामने रन बनाने में मेरी तकनीक और क्षमता को लेकर काफी सवाल उठाए गए लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया। उनके खिलाफ दोहरा शतक (दिल्ली)जमाना सपने जैसा था। ग्रोइन की चोट के कारण त्रिकोणीय सीरीज में नही खेल पाने वाले गंभीर को चैपियंस ट्राफी के लिए फिट करार दिया गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय साथी बल्लेबाज वीरेद्र सहवाग को दिया। गंभीर ने कहा कि इसका श्रेय वीरू को जाता है। उन्होंने मेरे टेस्ट कैरियर को नया रूप देने में बहुत योगदान दिया। उनके साथ बल्लेबाजी करना सम्मानजनक है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें