कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शिव सेना 169, भाजपा 119 सीटों पर लडेगी चुनाव

मुंबई, 19 सितंबर। शिव सेना और भाजपा ने शनिवार को घोषणा की कि आगामी 13 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विघानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर उनमें सहमति हो गई है। भाजपा महासचिव गोपीनाथ मुंडे ने बाताया, महाराष्ट्र विघानसभा की 288 सीटों में से शिव सेना 169 पर और भाजपा 119 सीटों पर चुनाव लडेगी। भाजपा उम्मीदवारों की सूची को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। मुंडे ने कहा, प्रदेश अघ्यक्ष नितिन गडकरी यह फैसला करेंगे कि दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की पुत्री पूनम महाजन को चुनाव लडने के लिए कौन सा विघानसभा क्षेत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना-भाजपा गठबंघन का संयुक्त चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें